डीआरएम के निर्देश देने के बाद भी पार्किंग स्टैंड पर अभी तक नही लगाए गए सीसीटीवी कैमरा
स्टेशन के प्लेटफॉर्म व रेल कोचों में अवैध वेंडरों द्वारा चालू है अवैध व कालाबाजारी का व्यापार, आखिर आरपीएफ के कार्यवाही करने में क्यों कांप रहे हाथ

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
रेलवे विभाग के झांसी के मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा ने विगत 22 जुलाई को ललितपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग स्टैंड, बन रही नई बिल्डिंग टिकिट बुकिंग घर, पार्किंग स्टैंड और साफ-सफाई के साथ अन्य तकनीकी कार्यों को परखा था। पार्किंग स्टैंड की कई बार शिकाययों के बाबजूद डीआरएम दीपक सिन्हा ने कर्मचारियों को हिदायत देते हुए निर्देश दिया था कि आगे से कोई शिकायत न मिले और प्रशासन को भी निर्देशित किया था कि पार्किंग स्टैंड पर सीघ्र ही सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए जिससे होने वाली समस्याओं को पार्किंग स्टेंड कर्मचारियों की करतूतों को पकड़ सकें।
डीआरएम ने स्टेशन ललितपुर का निरीक्षण कर पकड़ी कमियां-
विगत दिनों पूर्व डीआरएम ने स्टेशन ललितपुर का निरीक्षण कर बखूबियों का परखा था। साथ ही कहा था कि ललितपुर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं को लैस करने का दावा भी किया था। लेकिन अभी तक प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले नहीं लगाई गई है, जबकि इन डिस्प्ले बोर्ड लगाने का आदेश काफी पहले हो चुका है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि जब से ललितपुर खजुराहो रेलवे लाइन का प्रारंभ हुआ है, तो इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को इसी प्लेटफार्म पर रोका जाता है। हाल ही में वरिष्ठ रेल प्रबंधक ने अपने निरीक्षण में भी तत्काल कोच डिस्प्ले को लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी यह नहीं लगाए गए।
बॉक्स—-
डीआरएम के निर्देश के बाबजूद भी पार्किंग स्टैंड पर नही लगाया सीसीटीवी कैमरा
पार्किंग स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने दिया था। उनके निरीक्षण के दौरान दैनिक यात्रियों ने वाहन स्टैंड पर खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी की शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने यह आदेश जारी किया था। लेकिन अभी तक स्टेशन पर सीसीटीवी नहीं लगाए गए हैं। डीआरएम के निर्देश की अवेहलना करते हुए रेलवे प्रशासन अपनी कार्यगुजारी को छिपाने के लिये इससे पल्ला झाड़ देता है।
अवैध वेंडरों का फिर से बोलबाला शुरू
अवैध वेंडरों का मामला विगत दिनों पहले अखबार की सुर्खियों में बना रहा। 22 जुलाई को डीआरएम के निरीक्षण के पहले से बाद में अवैध वेंडरों ने अपना कालाबाजार को कुछ दिनों के लिये बंद रखा। लेकिन अब फिर से स्टेशन के प्लेटफॉर्म ओर रेल गाड़ियों के कोचों में कालाबाजारी व अवैध व्यापार शुरू हो चुका है। अवैध वेंडरों द्वारा केमिकल मिलावटी व महंगे दामों में खाद पदार्थ परोसा जा रहा है। यात्रियों की भी बार-बार शिकायत करने के बाबजूद रेलवे प्रशासन बना हुआ है मूक। सूत्रों की माने तो अवैध वेंडरों ने आरपीएफ से सांठगांठ कर रखी है जिससे इन अवैध वेंडरों का कोई बालबांका न कर सका।

रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर
#samachartak
#LaharLive24news



