डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन, फरियादियों का लगा रहा तांता जिसमे एक सैकड़ा से अधिक प्रथनापत्र अलग अलग विभागों के आये,
जनपद की दूरस्थ तहसील में जन शिकायतें सुनने पहुंचे जिलाधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश :- डीएम ललितपुर

मड़ावरा / ललितपुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मड़ावरा के ब्लॉक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन,
इस दौरान ललितपुर जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद की दूरस्थ तहसील मड़ावरा में फरियादियों से रुबरु हुए और उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन जनसेवा के लिए है, किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, फरियादी निश्चिन्त होकर घर जायें, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने फरियादियों के शिकायती पत्र सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए, सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई क्षम्य नहीं होगी। तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 17, विकास विभाग का 32, पुलिस विभाग के 18, पूर्ति के 16, सिंचाई के 07, समाज कल्याण के 05, विद्युत के 06 तथा अन्य विभागों के 06 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 08 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलाकान्त पाण्डेय,प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,उप जिलाधिकारी मड़ावरा,क्षेत्राधिकारी मड़ावरा, तहसीलदार,थानाध्यक्ष मदनपुर अजय कुमार,थानाध्यक्ष गिरार,इंचार्ज थानाध्यक्ष मड़ावरा सुरेशचन्द्र यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आर के पटेल
मड़ावरा / ललितपुर
#samachartak
#LaharLive24news



