धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव, छात्र छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों ने अतिथियों को किया मंत्र मुग्द किया
धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव, छात्र छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों ने अतिथियों को किया मंत्र मुग्द किया

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर खालिसा स्थित ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज का मंगलवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी विधा है कि जो जिंदगी भर लेना चाहे तो लेते रहेंगे शिक्षा बच्चों के लिए बहुत ही अनिवार्य है क्योंकि बच्चे देश के भविष्य हैं इनको शिक्षा जरूरी है उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के प्रबंधक ने इतना बड़ा शिक्षा का मंदिर खोलकर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और इस कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को भी धन्यवाद देता हूं तरह-तरह के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ देवेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ,प्रबंधक प्रमोद कुमार यादव, प्रबंधक प्रवीण राय, रजनीश राय, जनार्दन राय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, प्रवीण सिंह छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो चीफ- जनपद मऊ
#SamacharTak
#LaharLive24News



