एक्सप्रेस ट्रेनों में रेल आरक्षण टिकट एवं तत्काल टिकट न मिलने के कारण लंबी लाइनो में लगे यात्रियों को भारी दिक्कतों का करना पड़ा सामना,
एक्सप्रेस ट्रेनों में रेल आरक्षण टिकट एवं तत्काल टिकट न मिलने के कारण लंबी लाइनो में लगे यात्रियों को भारी दिक्कतों का करना पड़ा सामना,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मोहम्मदाबाद गोहना स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में रेल आरक्षण टिकट एवं तत्काल टिकट तथा कई ट्रेनों में नो रूम हो जाने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गुरुवार को प्रातः रेल खिड़की खोलते हैं जहां यात्रियों को रेल टिकट लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही वही काफी धूप तथा आसमान से बरस रही आग के चलते मजबूरन यात्री टिकट लेने के लिए इस तपती धूप में लाइन में लगे रहे जबकि रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट को लेकर छाया ना होने से यात्री बदल रहे तत्काल टिकट के दौरान यात्रियों का कहना है कि ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम हो जाने से हम लोगों के समक्ष टिकट को लेकर आए दिन समस्या बनी हुई है दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर इस कदर भी है कि किसी ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं तथा टिकट भी नहीं है यात्रियों ने मांग किया है कि विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाया जाए एवं शादी विवाह तथा मांगलिक कार्य को देखते हुए कई ट्रेनें भी चलाई जाए।

रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ @SamacharTak @LaharLive24News



