WEBSTORY
BREAKINGcrimeLIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरनिरीक्षणपुलिसप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

एन्टी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा सिंचाई बिभाग का जिलेदार,

एण्टी करप्शन की टीम ने विभाग से दबोचा करप्ट अधिकारी और ड्राइवर किसानों के पट्टा नवीनीकरण के नाम पर चल रहा था रिश्वत का खेल

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

ललितपुर जिले के सजनाम बांध डूब क्षेत्र की जमीन का पंच वर्षीय नवीनीकरण कराने के लिए सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार अवैध वसूली कर रहा था। रुपयों की बढ़ी भूख ने जिलेदार को जेल का रास्ता दिखा दिया। किसान से रिश्वत में दस हजार रुपये लेते हुये एण्टी करप्शन टीम ने जिलेदार को रंगे हाथों दबोच लिया। हालांकि इस प्रकरण में शामिल बताया जा रहा जिलेदार के ड्राईवर को भी हिरासत में लिया गया है।
आरोपी – शहजाद अली जिनकी -पुत्र स्व. रहमत अली नियुक्त- जिलेदार कार्या. अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण ललितपुर द्वारा 20,000/- रूपये की मांग की गई थी आरोपी द्वारा प्रथम किस्त के रूप में दिनांक 27 सितम्बर को 10000/- रूपये दिए और शेष रुपये पट्टे के बाद में देना तरह हुआ था
गौरतलब है कि बांध निर्माण के बाद डूब क्षेत्र की जमीन पर पट्टे लेकर उस पर किसान खेती कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में किसान को प्रत्येक पांच वर्ष में सम्बन्धित विभाग से पट्टे की जमीन का पट्टा नवीनीकरण कराना होता है। इसी प्रकार डूब क्षेत्र की जमीन के पट्टे का नवीनीकरण कराने के लिए जब किसान सिंचाई विभाग पहुंचा तो सम्बन्धित क्षेत्र के जिलेदार शहजाद अली पुत्र स्व.रहमत अली द्वारा अवैध तरीके से सुविधा शुल्क दिये जाने की मांग रखी गयी थी। जिस पर किसान द्वारा दस हजार रुपये पहले दिये जा चुके थे, लेकिन नवीनीकरण पूर्ण कराने के नाम पर बीस हजार रुपये और मांगे गये थे। जिस पर किसान द्वारा एण्टी करप्शन टीम को सूचित किया गया और टीम ने पूरा जाल बिछाकर शुक्रवार को शहजाद अली को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तहसील पाली अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. रघुवीर सिंह ने एण्टी करप्शन टीम को भेजे शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी भूमि डूब क्षेत्र में आ जाने पर सरकार द्वारा अधिग्रहीत कर ली गई थी, जिस पर पूर्व में शिकायत कर्ता के नाम से पहरे किये गये थे (परिवार भरण पोषण हेतु)। पहरे की म्याद समाप्त हो गई थी, जिसे फिर से पट्टा नवीनीकरण नाम पर सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली द्वारा 20 हजार रूपये की मांग की गई थी। बताया कि जिलेदार शहजाद अली द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रूपये 27 अक्टूबर 23 को और शेष रुपये पट्टे के बाद में देना तरह हुआ था। बताया गया है कि किसान ने अपनी शिकायत क्ष.नि.सं. झांसी मण्डल में की गयी थी, जिस पर टीम ने कार्यालय के बाहर पूरा जाल बिछाकर पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे शहजाद अली को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह भी बताया जा रहा है कि जिलेदार शहजाद अली द्वारा 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाबि से महेश कुमार पुत्र स्व.रामरतन को रखे हुये था, जिसके जरिए जिलेदार रुपयों का लेन-देन करता था। उसे भी टीम द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लेने के बाद दोनों को टीम द्वारा कोतवाली लाया गया, जहां कागजी कार्यवाही पूरी की गयी।

 

रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर
#SamacharTak

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0