एसपी ने किया सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण,
एसपी ने किया सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण

जनपद मऊ
मुहम्मदाबाद गोहाना थाना क्षेत्र ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अंतर्गत शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में एलसीडी के माध्यम से कोतवाली क्षेत्र के कुल 72 स्थान पर 130 सीसीटीवी कैमरे लगे तथा 11 स्थानों पर 31 सीसीटीवी कैमरे की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसका उन्होंने बारीकी से सीसीटीएनएस प्रभारी से एक-एक कमरे की जानकारी प्राप्त की । और इसके लग जाने से क्षेत्र में होने वाली विभिन्न घटनाओं पर कैसे रोक लगाया जाए के बारे में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहों, बैंकों ,पेट्रोल पंपो, विद्यालयों, मस्जिद, शराब की दुकानों, ईट भट्ठा ,एवं सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लग जाने से क्षेत्र में होने वाली चोरी, छिनैती, जैसी छोटी एवं बड़ी घटनाओं पर नजर रखी जाएगी । जिससे अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी सीसीटीवी कैमरे समाजसेवियों एवं संभ्रांत लोगों पेट्रोल पंप मालिकों, विद्यालय संचालकों द्वारा लगाए गए हैं उसकी हार्डिस्क को अपने पास सुरक्षित रखें और किसी अन्य को इसकी जानकारी न दें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी ,क्षेत्राधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह, कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, सीसीटीएनएस प्रभारी अब्दुल रब, प्रवीण मद्धेशिया, त्रिभुवन नारायण सिंह, जगदीश गुप्ता, अफ्फान अहमद, मनोज कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, ,सौरभ गुप्ता, डॉ एनमुल्लाह, समेत क्षेत्र के संभ्रांत एवं सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #samachartak #LaharLive24news



