WEBSTORY
ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश

जिला कबड्डी एसोसिएशन की समीक्षा बैठक का हुआ सफल आयोजन, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव समीक्षा बैठक में रहे मौजूद,

जिला कबड्डी एसोसिएशन की समीक्षा बैठक का हुआ सफल आयोजन, उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव समीक्षा बैठक में रहे मौजूद,

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)

जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक जिला कबड्डी एसोसिएशन कार्यालय योगीवीर (अहिमाने) में संपन्न हुई ! समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे ! स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा जनपद में कबड्डी एसोसिएशन बनाए जाने की मांग लगातार की जा रही थी ! जिसके संबंध में प्रदेश सचिव द्वारा जिला कबड्डी चैंपियनशिप करवाए जाने को कहा गया था ! जिसके परिपेक्ष में 22 मार्च को जनपदीय चैंपियनशिप का आयोजन आयोजित किया गया ! जिसका गहन अवलोकन प्रदेश सचिव द्वारा किए जाने के उपरांत कार्यकारिणी के गठन का सुझाव दिया गया था ! जिसके बाद जिला कबड्डी कार्यकारिणी का गठन कर उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन कार्यालय को उपलब्ध कराया गया ! तदोपरांत कार्यकारिणी के गठन की समीक्षा उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव द्वारा की गई ! समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने बैठक में खेलकूद के दायित्वों का निर्वहन कैसे किया जाएगा, आप सब का क्या कर्तव्य होगा, इसके बारे में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि समय-समय पर खेल को बढ़ावा देने के लिए बैठक तथा चैंपियनशिप के आयोजन का कराया जाना अनिवार्य है ! तथा इस जनपद से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी को प्रतिभाग भी कराना होगा ! प्रदेश सचिव द्वारा एजेंडा कार्रवाई रजिस्टर सहित अन्य कागजात व फोटो कटिंग कार्यकारिणी रजिस्टर को देखने के उपरांत जिला कबड्डी एसोसिएशन की संस्तुति प्रदान की ! इस मौके पर दशरथ पाल, भदोही कबड्डी सचिव जय शंकर पांडेय उत्तर प्रदेश कबड्डी कोच रामपाल उत्तर प्रदेश कबड्डी निर्णायक शेर बहादुर यादव सहित रामधर यादव, महेश कुमार, ओम प्रकाश पाल, हीरालाल यादव, सत्यवीर, आशुतोष यादव, रामअवतार वर्मा, आरबी पांडेय, राजकुमार सरोज, आर्या श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे !

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
समीक्षा बैठक में मौजूद अतिथियों को सम्मानित करते कबड्डी प्रशिक्षक राजकुमार सरोज
सुलतानपुर में जिला कबड्डी एसोसिएशन कार्यालय पर बैठक में मौजूद पदाधिकारी
समीक्षा बैठक में उपस्थित अतिथियों को सम्मानित करते महेश कुमार

 

रिपोर्ट- आर ए वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ, सुल्तानपुर
#samachartak 
#LaharLive24news

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0