जिला प्रसासन के निर्देशानुसार जिले में आबकारी टीम द्वारा सराब की दुकानों का किया गया निरीक्षण,
आबकारी निरीक्षक ने दिए कड़े निर्देष ओवर रेटिंग पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही,

जनपद मऊ
जिले के मोहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम अंग्रेजी देसी बियर की दुकानों जांच पड़ताल में जुटी है जिसको लेकर लाइसेंस और बिक्री की दरों को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है,
साथ ही आबकारी निरीक्षक ने साफ कहा कि अगर दुकानों पर किसी प्रकार की शिकायत अथवा अनियमित पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया कांस्टेबल आशीष कुमार यादव समेत आबकारी विभाग की टीम ने विजय स्तंभ चौक एवं तहसील के निकट तथा मॉडल दुकान पर पहुंच कर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर क्यूआर कोड सीसीटीवी का निरीक्षण करते हुए गंदगी पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दिया कि दुकान को साफ सुथरा रखें दुकान के बाहर लगे हुए बोर्ड पर सरकारी नंबर भी अंकित करें तथा ओवर रेटिंग नहीं होनी चाहिए निरीक्षक को लेकर अन्य शराब के दुकानदारों में अपरा तफरी मची रही,
रिपोर्ट - अजीत पटेल जनपद मऊ #SamacharTak



