कैमरे के सामने हुई प्रयागराज की घटना को लेकर समूचे प्रदेश की पुलिस हुई सतर्क, चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी,
कैमरे के सामने हुई प्रयागराज की घटना को लेकर समूचे प्रदेश की पुलिस हुई सतर्क, चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी,

जनपद मऊ, (उत्तर प्रदेश)
उत्तर पुलिस औऱ देश मुख्य धारा के चालू कैमरों के सामने प्रयागराज में हुई बड़ी घटना को लेकर पुलिस सतर्क रही लोगों से अपील करती रही की शांति व्यवस्था कायम रखें।
प्रयागराज में शनिवार देर रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह सतर्कता बढ़ा दिया है लोगो से अपील करती रही कि सांति व्यवस्था बनाए रखें किसी अफवाहों में न जाएं रविवार को नगर पंचायत वलीदपुर बड़ी बाजार में एक संभ्रांत लोगों की बैठक कर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लोगों से अपील किया बैठक को संबोधित करते सीओ डॉ अजय विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है जो भी परेशानियां होगी उसको पुलिस को सूचना देने का प्रयास करें इसी तरह से मुहम्मदाबाद गोहना खैराबाद अतरारी आदि जगहों पर बैठक हुई। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, अजय यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली, वसी अहमद, प्रेमचंद गुप्ता, मु. आरिफ, अनवर अहमद आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #SamacharTak #LaharLive24News



