कोतवाली परिसर में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम एवं पंचप्रण की शपथ ली गई,
कोतवाली परिसर में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम एवं पंचप्रण की शपथ ली गई,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मुहम्मदाबाद गोहना अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों के साथ पंचप्रण की शपथ ली गई। कोतवाली परिसर में समस्त पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह ने कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी के उपस्थिति में सभी के साथ शपथ शपथ दिलाई। शपथ के पंच प्रण में विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक एवं कोतवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाएंगे एवं गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए प्रयास करेंगे। देश की संवृद्ध विरासत पर गर्व करने एवं उसके उत्थान के लिए कार्य करने का प्रण लिया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एलआईयू अनिल कुमार सिंह कस्बा चौकी प्रभारी गंगाराम बिंद, आदर्श श्रीवास्तव ,सीसीटीएनएस प्रभारी अब्दुल रब, सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो जनपद मऊ #samachartak #LaharLive24news



