मणिपुर में हुई घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया,
मणिपुर में हुई घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया,

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व मैं शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी के निर्देशन में सायं काल केंडिल मार्च निकाली गई।
जिसमें वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि मणिपुर में घटित अमानवीय घटना ने सभी भारत वासियों के दिल को झकझोर कर रख दिया है ऐसी घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि इस प्रकार के कृत्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मणिपुर हिंसा से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने जानें एवं इस हिंसा से प्रभावित परिवारों एवं हिंसा में मारे गए लोगों की शांति के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में केंडिल मार्च निकाल कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटेलाल,नगर अध्यक्ष राजू फारूकी, कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप सोनकर,अनस अंसारी, हबीबुर्रहमान अंसारी,सालिम हवारी, नितिन तिवारी, श्रीप्रकाश मौर्य, राजेन्द्र विश्वकर्मा, जय प्रकाश तिवारी,इरफान अंसारी, चन्द्रभूषण यादव आदि लोगों ने भाग लिया।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ- जनपद मऊ #samachartak #LaharLive24news



