नगर की सरकार में नव युवा मतदाताओं का अहम रोल ,सुनील साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन भारी संख्या में नव मतदाता रहे उपस्थित,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान को लेकर जिला मुख्यालय ललितपुर के इलाइट चौराहे के आगे अमर पैलेस में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया बा साथ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए नव मतदाता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील साहू रहे, साथ में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मुख्य वक्ता के रूप में आए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील साहू ने मतदाता के सम्मेलन में पहली बार मतदान करने वाले 18 वर्ष के मतदाताओं को नगर की सरकार चुनने में अहम मतदाता बताया नव मतदाता ही सरकार को बनाता और बिगड़ता है नव मतदाता का मतदान में अहम सहयोग रहता है नव मतदाता एक जागरूक शिक्षित जुझारू लग्न सिंह मतदाता चुनने में भागीदारी रखता है सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने नव मतदाता सम्मेलन में नव मतदाताओं को सबसे अधिक से अधिक मतदान करने वाले मतदाता बताया नव मतदाता ही मतदान में मत प्रतिशत अधिक करते हैं युवा मोर्चा द्वारा सम्मेलन में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मनीष बाजपाई,प्रदीप चौबे ,बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य, जिला मंत्री गौरव चौधरी, जिला मंत्री निखिल तिवारी ,सहित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, संदीप बुंदेला, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश संज्ञा, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हरेंद्र राजा बुंदेला रहे, कार्यक्रम में युवा मोर्चा के आशीष हड्डेट, देवेंद्र राजपूत, पार्थ चौबे, राहुल राजपूत, विशाल रावत ,आलोक निरंजन, राहुल साहू खिरिया, विकास राठौर, आमिर खान, वसीम खान ,हैदर अली, नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, इंद्रेश तिवारी , दीपक राधे गोस्वामी, अमर दुबे ,मोनू ,गोलू शर्मा, कपिल चौबे ,मयंक साहू ,कृष्णा सोनी ,अंकित दुबे, रोहन राजपूत, सुधांशु शर्मा, चाली राजा ,हर्ष चौबे, ऋतिक कटारे ,सहित तमाम कार्यकर्ता व नव मतदाता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर (उत्तर प्रदेश) #Samachar Tak #LaharLive24News



