निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के 72 एवं सभासद पद के 500 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।
निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के 72 एवं सभासद पद के 500 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मऊ जिले में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन के दूसरे दिन पूरे जनपद में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 72 एवं सदस्य पद हेतु 500 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 110, नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद हेतु 8 एवम् सदस्य पद हेतु 31,नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद हेतु 2 एवम् सदस्य पद हेतु 20, नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 8 सदस्य पद हेतु 68, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 57, नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद हेतु 16 एवं सदस्य पद हेतु 54, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद हेतु 8 सदस्य पद हेतु 31,नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद हेतु 6 एवम् सदस्य पद हेतु 40,नगर पंचायत बलीदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 9 एवं सदस्य पद हेतु 28, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवम् सदस्य पद हेतु 29, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद हेतु 6 एवं सदस्य पद हेतु 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 72 एवं सदस्य पद हेतु 500 नामांकन पत्रों की प्रथम दिन बिक्री हुई। और चिरैयाकोट नगर पंचायत से राम प्रताप यादव ने पर्चा दाखिल किया।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #SamacharTak #LaharLive24News



