नव युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिबार जनो में मचा कोहराम, एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी मृतक की पत्नी थी मायके में,
परिवार में उस समय कोहराम मच गया जब परिवार के शादीशुदा नव युवक ने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

मड़ावरा / ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
प्राप्त जानकारी के अनुसार म्रतक की पहिचान जनपद के थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम साढूमल निवासी धीरज पुत्र भगीरथ अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई
जिसने अपराह्न करीब 4बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर मे फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा मड़ावरा पुलिस को सूचना नही दी गई है।
माता-पिता शादी समारोह में,भैया-भाभी कृषि कार्य से खेत पर गए थे,दो छोटी बहिनें घर के बाहर बैठी थी।
मृतक धीरज ने जिस समय फांसी लगाकर अपने प्राण त्यागे उस वक्त उसके माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे,वही घर पर मौजूद भैया-भाभी खेती कार्य से खेत पर गए थे,एवं दो छोटी बहिने घर के बाहर बैठी थी,तभी मौका पाकर उसने यह कदम उठाया।
मृतक की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी,पत्नी तीन माह गर्भ से है।
घर पर मौजूद मृतक धीरज अहिरवार की दो छोटी बहिनो ने बताया कि उसके भैया धीरज की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई, जिसकी कोई भी संतान नही है,वर्तमान में उनकी भाभी अपने मायके में है,एवं उनकी भाभी का करीब तीन माह का गर्भ है।
रिपोर्ट- वाहिद खान मड़ावरा (ललितपुर) #SamacharTak #LaharLive24News



