WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जन्म जयंती।

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जन्म जयंती।

महरौनी / ललितपुर (उत्तर प्रदेश)

ललितपुर तहसील मडावरा स्थित अरिहंत फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप के पास क्रांतिकारी रामकुमार कुशवाहा आरके के निज निवास पर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जन्म जयंती बडे ही धूमधाम से मनाई गई। ब्लाक अध्यक्ष पत्रकार नवल कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित एवं फूल माला पहना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरूषों के पदचिह्नों पर चलने को प्रेरित करना चाहिए।
क्रांतिकारी आरके ने कहा कि सम्राट चंद्रगुुप्त मौर्य का जन्म 344 ईसवीं में हुआ था। उन्होंने महान राजनीतिज्ञ एवं विद्वान चाणक्य के सानिध्य में अखंड भारत की रचना की।रमेश कुशवाहा हीरापुर ने कहा विश्व में यदि कोई चक्रवर्ती सम्राट बना तो वह केवल चंद्रगुप्त मौर्य था। मनोहर पंथ पूर्व पार्षद मडावरा ने कहा कि मौर्य वंशकाल अब तक भारत का स्वर्णिम काल रहा है। इनके पौत्र सम्राट अशोक ने उनके पदचिह्नों पर चलकर भारत को सोने की चिड़िया कहलवाया। आज देश को ऐसे ही शासक की आवश्यकता है। पत्रकार नीलेश कुशवाहा ने कहा सैनी, शाक्य, मौर्य और कुशवाहा आदि को अपने महापुरूषों का इतिहास पढ़ना चाहिए। टीचर विनोद कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की शासन प्रणाली आज भी प्रासंगिक है। भगवान गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, ज्योतिबाराव फूले एवं सावित्रीबाई फूले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अध्यक्षता पत्रकार नवल कुशवाहा व संचालन एवं आभार व्यक्त क्रांतिकारी रामकुमार कुशवाहा आरके ने किया। कार्यक्रम समापन के तदोपरांत सभी साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचकर सभी मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पत्रकार नवल कुशवाहा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा हीरापुर, ब्लॉक महामंत्री टीचर विनोद कुशवाहा गदौरा, ब्लॉक प्रचार मंत्री जगत कुशवाहा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी नीलेश कुशवाहा, ब्लॉक संगठन मंत्री भागीरथ कुशवाहा (भागी), ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी बबलू कुशवाहा बहादुरपुर, ब्लॉक मंत्री राकेश कुशवाहा डोंगरा कला, तुलसी कुशवाहा हीरापुर, अभिजीत कुशवाहा, दया कुशवाहा, कुंवर अनिरुद्ध प्रताप कुशवाहा,कुमारी नैनपरी कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा भौती, मनोहर पंथ, ब्लॉक संरक्षक क्रांतिकारी रामकुमार कुशवाहा एवं युवा समाजसेवी मजूद रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रिपोर्ट- नीलेश कुशवाहा / रामकुमार कुशवाहा
( मड़ावरा /ललितपुर )
#SamacharTak
#LaharLive24News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0