संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में संचारी रोग की रोकथाम हेतु 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आशा स्वास्थ्य कर्मी घर-घर भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताये,
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में संचारी रोग की रोकथाम हेतु 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आशा स्वास्थ्य कर्मी घर-घर भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताये,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत संचारी रोग की रोकथाम हेतु 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर आशा स्वास्थ्य कर्मी घर-घर भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं साथ ही डेंगू फाइलेरिया मलेरिया दिमागी बुखार क्षय रोग के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार सूची बनाकर स्वास्थ कर्मियों को दिया जा रहा है जिससे प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहें इस अभियान के क्रम में बुधवार को स्थानीय अस्पताल के बीपीएम सर्वेश सिंह एवं आशा तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न गांव में जाकर दीवारों पर स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक किया उन्होंने बताया कि बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं जांच उपरांत उनका नियमानुसार इलाज कराएं मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह वाली शर्ट पहने अगर घर के आसपास गड्ढे में पानी एकत्र हो तो उस गड्ढे को साफ रखें स्वच्छ पेयजल पिए बासी भोजन कदापि ना करें कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान दें दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें इस मौके पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार चंद्रा डॉ आनंद कुमार डॉक्टर संतोष यादव अविनाश सिंह प्रिय बुध रंजू मौर्य राजेंद्र कुमार कपिल देव सरोज यादव का विशेष योगदान रहा,
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ- जनपद मऊ #SamacharTak #LaharLive24News



