सीएम फेलो अधिकारी ने बुधवार को मदनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार होगी कड़ी कार्यवाही,
सीएम फेलो अधिकारी ने बुधवार को मदनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार होगी कड़ी कार्यवाही,

ललितपुर/मड़ावरा
जनपद के ब्लॉक मड़ावरा अन्तर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/हेल्थ और बेलनेस सेंटर का बुधवार को सीएम फेलो अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें हेल्थ और बेलनेस सेंटर बंद मिले और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर, स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। सीएम फेलो अधिकारी फुवाद अतहर ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र के सफाई कर्मचारी द्वारा अवगत कराया गया की स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त चिकित्सा अधिकारी दिनांक 13/06/2023 को भी अस्पताल नहीं आए थे। अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स 11 बजे आती हैं और दोपहर 1 बजे चली जाती हैं। ऐसा वहां मौजूद कर्मचारी द्वारा बताया गया। वहीं निरीक्षण अधिकारी को हेल्थ और बेलनेस सेंटर भी बंद मिला। उनके द्वारा बताया गया कि जब वह वहां पर पहुंचे तो वहां कोई स्टाफ कर्मचारी मौजूद नहीं था, स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूरी पर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाई कर्मी बैठा हुआ था जिसको बुलाया गया और उससे तमाम जानकारियां ली गईं।
मदनपुर स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में मिली कमियों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे
निरीक्षण में बंद मिले हेल्थ और बेलनेस सेंटर शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट- सीएम फेलो अधिकारी
बुधवार 14 जून को सीएम फेलो अधिकारी फुवाद अतहर द्वारा ब्लॉक क्षेत्र मडावरा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मिली तमाम कमियों के प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट विशेष सचिव महोदय लखनऊ को भेजे जाने की बात उनके द्वारा कही गई। साथ ही स्टाफ में जो कमी है, जैसे एएनएम की नियुक्ति नहीं होना बग़ैरह भी लिखित में शासन को भेजने का कार्य करेंगे।

रिपोर्ट- रामकुमार कुशवाहा मदनपुर / मड़ावरा #Samachar Tak #LaharLive24News



