शिक्षा से बड़ी कोई संपत्ति नहीं:- विधायक
शिक्षा से बड़ी कोई संपत्ति नहीं:- विधायक

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के राधाकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज नगरीपार में इंटर एवं हाई स्कूल के कुल 6 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंको से पास होकर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया हैं। जिसके उपलक्ष्य में शनिवार को विद्यालय के प्रांगण में एक प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को साइकल, मेडल, व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इंटर में विद्यालय की छात्रा कंचन ने 500 में से 441 नंबर लाकर 88.2 प्रतिशत पाकर विद्यालय, क्षेत्र एवं माता पिता तथा गांव का नाम रोशन किया। जिसको मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार द्वारा साइकल देखकर उसका उत्साहवर्धन किया। इसी तरह इंटर में छात्रा अर्चना, काजल एवं हाई स्कूल में अंशु ,अंजू एवं आरती को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा से बड़ी कोई संपत्ति नहीं है आप सभी बच्चे अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, आदि बने। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सरीख यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम दरस यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश यादव, राजाराम, हवलदार यादव ,महेंद्र, रामअवध, बेचन यादव, सहित विद्यालय के बच्चे अभिभावक तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ #SamacharTak #LaharLive24News



