तीन माह पूर्व हुई हत्या के केस में मौके ए वारदात पर पहुंचे अपर एसपी, घटनास्थल को देख ग्रामीणों के दर्ज किए बयान,
तीन माह पूर्व हुई हत्या के केस में मौके ए वारदात पर पहुंचे अपर एसपी, घटनास्थल को देख ग्रामीणों के दर्ज किए बयान

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
सदर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम झरकोन में तीन माह पूर्व युवक की हत्या को लेकर छानबीन में जुटी ललितपुर पुलिस। आपको बता दे कि गुरुवार को अपर एसपी ने मृतक परिजनों के बयान दर्ज कर। शुक्रवार को मौके ए वारदात पर पहुंचकर युवक की घटनास्थल जिस कुआं में मृत बॉडी मिली थी। वहाँ पर जाकर स्थिति को भांपा व समझा। इसके साथ ग्रामीणों से भी पूंछताछ व बयान लिए। इसके बाद अपर एसपी ने ग्रामीणों व परिजनों को द्वारा से कार्यालय बुलाया है। लेकिन मृतक परिजनों का कहना है कि यही बयान व सबूत देते देते व दिखाते- दिखाते तीन माह निकल गए। लेकिन न्याय नही मिला। परिजनों का यह भी कहना है हम लोगों को विश्वास अब सिर से परे हो गया है। अगर जल्द ही न्याय व दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नही भेजा जाता है तो ग्रामीणों के साथ घण्टाघर पर अनशन जारी करेंगे और तब तक करेंगे जब तक कि न्याय नही मिल जाता। तीन महीनों से न्याय की आस मद हम लोगों का आर्थिक शोषण के साथ मानसिक शोषण भी हो रहा है। घर का कामकाज छोड़कर अपने गांव से चलकर 100 किलोमीटर तक ललितपुर जनपद आना पड़ता है, इसी के चक्कर मे हजारों रुपये खर्च भी हो गए पर न्याय नही मिल पाया। बता चले कि विगत दो माह पूर्व सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरकोन में पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने ही दामाद की हत्या कर आत्महत्या साबित करने के उद्देश्य से ससुर और सालों ने उसका शव गांव के ही कुएं में फेंक दिया था। जिसे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। घटना के संबंध में मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की थी।जिसके बाद पुलिस ने गस्त अभियान के दौरान फरार साले और ससुर को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया था। ग्राम झरकौन में अपनी ससुराल आये दामाद अशोकनगर अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी 25 वर्षीय रामकुमार पुत्र रामदास लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परंतु बाकी तीन लोग जिन पर उक्त धाराओं में भी पंजीकृत मामला दर्ज है फिर भी वह खुलेआम घूम रहे व मृतक के परिजनों को भी आये दिनों धमकाते भी है। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। नामजद आरोपियों में ससुर साले शामिल हैं। जिसमे अभी भी तीन नामजद बाहर घूम रहे है।
रिपोर्ट- आर के पटेल ललितपुर (उत्तर प्रदेश) #samachartak #LaharLive24news



