WEBSTORY
अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल,

तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)

मोहम्मदाबाद गोहना से आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम चलीसवा के पास कानपुर से बलिया जा रहे ट्रक ने शनिवार की सुबह खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। जिसमें ट्रक ड्राइवर सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन ड्राइवर की हालत नाजुक होने पर उसे सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे सीएनजी गैस पाइपलाइन का कार्य सड़क के किनारे चल रहा था, कि इसी बीच कानपुर की तरफ से ट्रक बलिया सामान लेकर जा रहे थे,कि ड्राइवर को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार बल सहित मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को 108 नंबर की एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने घायल ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
ट्रक खलासी बंटी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर सतेंद्र सिंह को नींद की झपकी आ रही थी,और डिवाइडर के पास खड़े ट्रैक्टर में ले जाकर टक्कर मार दी।
वही गैस पाइपलाइन कंपनी के क्वालिटी मैनेजर सिद्धार्थ ने बताया कि गैस पाइपलाइन का कार्य चल रहा है उसी कार्य में लगे ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी,जिसमें ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो चीफ- मऊ
#SamacharTak

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0