थाने की दीवार किनारे लगा पेड़ किसी अनहोनी को दे रहा न्योता, परिसर में खड़ा पेड़ उस ओर झुका हुआ है जंहा से विद्धुत लाइन के तार निकले हुए है,
थाने की दीवार किनारे लगा पेड़ किसी अनहोनी को दे रहा न्योता, परिसर में खड़ा पेड़ उस ओर झुका हुआ है जंहा से विद्धुत लाइन के तार निकले हुए है,

ललितपुर/मड़ावरा
ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा परिसर में लगा एक पेड़ जरूरत से ज्यादा झुक जाने के कारण कभी भी गिर सकता है। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं गया तो कोई भी हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता।
थाना मड़ावरा परिसर में सड़क किनारे बनी बाउंड्री के अंदर लगा सेमर का पेड़ जो लगभग आधे से ज्यादा झुक चुका है और गिरने की स्थिति में है। मौसम भी आंधी तूफान का है, ऐसे में अगर तेज आंधी तूफान की चपेट में यह पेड़ आता है तो उसे गिरने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में जनहानि होने का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर थाने की दीवार किनारे जहां पर पेड़ लगा हुआ है वहां बहुत से लोगों का बैठना उठना, आवागमन होता है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। यहां से जिम्मेदार अधिकारी भी गुजरते हैं। क्योंकि यह मुख्य मार्ग पर बनी थाने की दीवार के अंदर लगा हुआ है।
*पास से निकले हैं विद्युत तार*
थाना परिसर की दीवार सड़क किनारे से लगी होने के कारण उसके पास से ही विद्युत पोल लगे हुए हैं जिनसे विद्युत प्रवाहित वाले तार भी गुजरते हैं। सेमर का पेड़ जो आधे से भी ज्यादा झुक गया है, ऐसे में सेमर का पेड़ तारों पर अगर गिरा तो बड़ी घटना घट सकती है। और जनहानि होने से फिर कोई नहीं रोक पाएगा। अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
जिम्मेदारों का आखिर इस ओर क्यों नहीं है ध्यान-
मड़ावरा थाना जो मुख्य मार्ग पर स्थित है और रोड के किनारे से ही थाने की दीवार बनी हुई है, दीवार किनारे यह पेड़ लगा हुआ है जो लगभग गिरने की स्थिति में है। यहां से सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी भी प्रतिदिन गुजरते हैं लेकिन यह सब देखकर भी वह खामोश बने हुए हैं। अगर कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

रिपोर्ट- रामकुमार कुशवाहा मड़ावरा / ललितपुर #samachartak #LaharLive24news



