तिलस्वा में बने गौशाला की हालत खस्ता गौवंशो की हो रहीं मौतें संबंधित अधिकारी बेखबर,
तिलस्वा में बने गौशाला की हालत खस्ता गौवंशो की हो रहीं मौतें संबंधित अधिकारी बेखबर,

जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश)
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के तिलस्वा में बने गौशाला की हालत खस्ता हाल हैं। जहाँ प्रतिदिन जानवर मर रहे हैं। जब कि एक तरफ पशुओं के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन हालत सुधारने का नाम ही नहीं ले रही है। तिलस्वां में बनाए गए गौ आश्रय में पशुओं के लिए ना तो धूप से बचाव के लिए पर्याप्त साधन है। और ना तो उनके चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। हालत यह है कि जानवर यहाँ तपती धूप में भूख और प्यास से दम तोड़ रहे हैं ।शनिवार को गाँव के कुछ ग्रामीणों ने देखा की पांच पशु मर चुके है। और दो दो की हालात बहुत ही दैनीय है। पशु आश्रय पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। तो ग्रामीड़ो ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी को नंबर पर फोन कर मामले को अवगत कराया। तब जाकर पशु आश्रय के बगल में ही खड्डा खोद उनको दफनाया गया। वही पहले से मरे हुए पशु जो मिट्टी में दफनाए गए थे कम गड्डा होने के कारण उनकी आधी शरीर बाहर दिख रही थी। जिसको कुत्ते सियार नोच नोच के खा रहे हैं आने-जाने वाले ग्रामीणों को बदबू व गंदगी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इस बाबत पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मुझको नहीं थी। जानकारी मिल चुकी है अब इसको संज्ञान में लेकर की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त कराई जाएगी। फिलहाल हमने कुछ कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया है और उत्पन हुई समस्या को दूर किया जाएगा।
रिपोर्ट- अजीत पटेल जिला ब्यूरो चीफ- मऊ #SamacharTak #LaharLive24News



