
जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र केरानीपुर थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह ट्रक में आग लग गई। तेज रफ्तार ट्रक पर प्लाई लदा हुआ था जो हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था। ट्रक का अगला टायर फटने से ट्रक डिवाइडर से टकरा गई और उसमे आग लग गई। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता ट्रक धू-धू करके जल उठी।रानीपुर थाना क्षेत्र के समसाबाद पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे पाईट नम्बर 272 पर ट्रक में आग लगने की राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।इस बाबत थाना प्रभारी कंचन मौर्या ने बताया कि ट्रक हरियाणा से पटना प्लाई लाद कर जा रहा था। जैसे ही शमशाबाद के करीब पहुंचा की अगला टायर फटने से गाड़ी डिवाइडर से टकराई और ट्रक में आग लग गया। वहीं चालक विरेन्द्र सिंह एवं परिचालक ने कूद कर जान बचाई और दोनों सुरक्षित है। ट्रक गाड़ी विहार निवासी सत्येंद्र सिंह का है और चालक भी बिहार का है। फायर ब्रिगेड के स्थानीय प्रभारी बजरंग बहादुर सिंह रामाशीष मौर्य एवं अन्य फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्थिति कंट्रोल में है मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो चीफ़- जनपद मऊ
samachartak.co.in



