Uttar Pradesh; बिना स्टाफ और ड्राइवर खुद पहुंचे एसडीएम, स्कूल में पकड़ी हकीकत
मड़ावरा में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा, सुधार के दिए सख्त निर्देश

मड़ावरा (ललितपुर)
मड़ावरा स्कूल निरीक्षण के तहत उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता ने गुरुवार सुबह बिना किसी स्टाफ और ड्राइवर के स्वयं वाहन चलाकर प्राथमिक विद्यालय धवा ताल गांव का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से विद्यालय में हलचल मच गई और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने मौके पर ही सफाई कर्मी को बुलवाकर सफाई कराई और स्पष्ट किया कि विद्यालय में स्वच्छता और अनुशासन बेहद जरूरी है।
मड़ावरा स्कूल निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और विद्यालय के अभिलेखों की भी जांच की। कुछ शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज कराई गई और उन्हें अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से समय से विद्यालय पहुंचने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
पूर्व में भी उपजिलाधिकारी द्वारा कई विद्यालयों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। लगातार निरीक्षण से शिक्षकों में जिम्मेदारी बढ़ी है और कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है।
प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति और रजिस्टर संधारण को संतोषजनक पाया गया, जबकि अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। जादुई पोर्टल, यूनिट टेस्ट और अन्य अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।
उपजिलाधिकारी के इस कदम से अभिभावकों में भरोसा बढ़ा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।
रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक- बेबाक खबर, बड़ा असर
samachartak.co.in



