
हादसे के बाद लोगों में मची चीख पुकार
पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी
निचलौल (महराजगंज)
क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया और जगदौर गांव के बीच में रविवार रात को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट की चपेट में आने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए । लोगों की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । इस हदसे में कुछ देर बाद मासूम पोते और दादा की मौत हो गई। जबकि दो बहू और एक पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कपिया निवासी रमेश पटेल उर्फ़ महंथ कार से बहू प्रियंका पटेल, अंजू पटेल और पोते शिवांश पटेल , पोती शानवी पटेल को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव गए थे। जहां से सभी लोग देर रात को पुनः वापस घर लौट रहे थे । अभी कार सवार सभी लोग निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया और जगदौर गांव के बीच में पहुंचे थे । इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। जिस दौरान कार चालक रमेश पटेल, प्रियंका ,अंजू ,शिवांश पटेल,शानवी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे में मासूम शिवांश और कार चालक मृत मासूम के दादा रमेश पटेल की मौत हो गई । जबकि घायल प्रियंका , अंजू और शानशी की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कनौजिया ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। हादसे में एक मासूम बच्चे और उसके दादा की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी चल रहा है । दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की कारवाई भी चल रही है।

रिपोर्ट–ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)



