
कटिहार (बिहार)
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे परेड अभ्यास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्लाटूनों द्वारा किए जा रहे अभ्यास को बारीकी से देखा गया और परेड की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने परेड में अनुशासन, तालमेल और एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यास के दौरान यदि कोई कमी हो तो उसे समय रहते दूर किया जाए, ताकि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड उच्च स्तर की और प्रभावशाली नजर आए।

निरीक्षण के दौरान आरक्षी अधीक्षक, जिला उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के साथ परेड अभ्यास से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, गरिमामय और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



