
कटिहार
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कटिहार के कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 65 विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल स्थित ऐतिहासिक स्थल अदीना मालदा का अध्ययन दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझाना तथा उन्हें इतिहास, संस्कृति और विरासत से परिचित कराना रहा।
शैक्षिक भ्रमण दल को विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान ने विद्यालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और आपसी सहयोग बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय के उप प्राचार्य निशांत कुमार सिंह ने किया। शिक्षक दल में शम्स तबरेज़, अमित कुमार, सोम्या स्वर्णकार, तनुश्री पाल, शेफाली मिश्रा एवं विकास कुमार शामिल रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अदीना मस्जिद सहित आसपास के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने स्थल पर ही ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों का अध्ययन अनुभव अधिक रोचक और प्रभावशाली बन सका।
विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों के शैक्षिक और व्यक्तित्व विकास को और मजबूती मिल सके।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



