Uttar Pradesh ; सेफर इंटरनेट डे पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती
ललितपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बाइक रैली, डीईओ ने की सतर्क रहने की अपील

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर जनपद में साइबर सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों से इंटरनेट के जिम्मेदाराना उपयोग और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जन जागरूकता के उद्देश्य से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, ऐसे में साइबर सुरक्षा को लेकर सजग रहना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग सोच समझकर करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल या अनजान संदेशों से दूरी बनाए रखें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
बाइक रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
रिपोर्ट – आर. के. पटेल
ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



