
कटिहार (बिहार)
संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता और जिला स्तरीय सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को सक्रिय करने पर जोर दिया।
संगठन प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य जिला और प्रखंड स्तर पर पार्टी को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने बताया कि नेतृत्व चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि संगठन में विश्वास और कार्यकुशलता बढ़े।
मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर आधारित है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि कटिहार में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।
राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस गांव स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करेगी। इस दौरान डॉ अमन, पिंटू चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में आयोजित सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रबर्ती
मंडल प्रभारी
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



