
कटिहार (बिहार)
कटिहार कलश यात्रा भागवत कथा के तहत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 1008 महिलाओं और कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
महिलाओं ने कोसी घाट से जल भरकर पूरे वार्ड में भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
दरअसल, यह आयोजन सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के अवसर पर किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष हरेराम सिंह ने बताया कि 22 से 28 मार्च तक कथा, विष्णु महायज्ञ और हरिनाम संकीर्तन होगा।
कथा वाचन जौनपुर से आए आचार्य पंडित बृजेश शर्मा करेंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।
इसके अलावा, समिति के सचिव सौरव मालाकार ने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से माहौल और भव्य हो गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोग, समाजसेवी और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



