
पटना
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई, विशेषकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा दुख देखा गया।
मंसूर आलम, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव तौकीर आलम के पिता थे। उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंसूर आलम का निधन न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शोक व्यक्त करने वालों में कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, सुनीता देवी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला प्रवक्ता पंकज तम्बाकूवाला, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अरुण यादव, अल्तमश दीवान, एडवोकेट हसन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
मंसूर आलम को उनके मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान के लिए याद किया जा रहा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



