Uttar Pradesh; परतावल में व्यापारियों को मिला नया चेहरा
युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कमेटी घोषित, बलराम गुप्ता बने नगर अध्यक्ष

परतावल (महराजगंज)
परतावल में व्यापारियों के संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कमेटी की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया।
परतावल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष डॉ सूरज सिंह ने किया। इस दौरान अभय जायसवाल को जिला महामंत्री और रवि गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नगर इकाई में बलराम गुप्ता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके चयन के बाद उपस्थित व्यापारियों ने स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं नगर प्रभारी अजय राज कसौधन और जिलाध्यक्ष अनिल मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की नई टीम को समर्थन दिया।
रिपोर्ट – समाचार तक, बेबाक खबर, बड़ा असर
महराजगंज उत्तर प्रदेश



