
कटिहार
कटिहार मोबाइल चोरी मामला अब चर्चा में है। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस और आरपीएफ टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कटिहार मोबाइल चोरी मामला प्लेटफॉर्म संख्या दो के पास सामने आया, जहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कटिहार मोबाइल चोरी मामला में बरामद मोबाइल में एक सैमसंग और एक वीवो कंपनी का फोन शामिल है। इनकी कुल कीमत लगभग तीस हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नाजिस अंसारी के रूप में हुई है, जो अररिया जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
कटिहार मोबाइल चोरी मामला को लेकर जीआरपी में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब संबंधित यात्रियों की पहचान करने में जुटी है।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



