
परतावल
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में सोमवार को अंकपत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में एलकेजी से इशिता, अदिति और दीपिका, यूकेजी से बिरजू, लक्ष्मी और अंश साहनी, कक्षा 1 से प्रतिमा यादव, अयाना सिद्धिकी और अनीशा को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कक्षा 2 ए से श्रेयांश यादव, आयुष मद्धेशिया और सौम्या, कक्षा 2 बी से तन्नु यादव, उस्मान सिद्धिकी और अक्षिता, कक्षा 3 ए से अंशिका पटेल, अनामिका राव और आकाश मौर्य तथा कक्षा 3 बी से सीनू तिवारी, अंशिका मद्धेशिया और शिवम साहनी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कक्षा 4 ए से जानवी, जमीला और सत्यम, कक्षा 4 बी से उपेंद्र, युसूफ और सौम्या जायसवाल, कक्षा 5 से किंजल राव, अर्पिता गौतम और अनुराधा मौर्य को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कक्षा 6 ए से संजना यादव, अमृता और नाजरीन सिद्दीकी, कक्षा 6 बी से हर्षिता तिवारी, अनामिका कनौजिया और अनूप चौधरी, कक्षा 7 ए से निधि यादव, आशिफ और रणवीर प्रताप यादव तथा कक्षा 7 बी से रेशमा गुप्ता, अनुराग वर्मा और अंश चौधरी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 8 ए से स्नेहा विश्वकर्मा, रिया यादव और आराध्या जायसवाल, कक्षा 8 बी से सत्यम, अंकुश गुप्ता और रवि, कक्षा 9 ए से सृष्टि पटेल, सुधांशु और अंश सिंह तथा कक्षा 9 बी से नीतू मौर्य, नूर सबा, परवीन और पायल पटेल को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 से आफरीन खातून, राहुल गुप्ता और अंशिका मौर्य को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
विद्यालय कोआर्डिनेटर कैमलिया सरकार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, मनमीत पटेल, रमेश चंद पटेल, श्रवण विश्वकर्मा, सीमा पांडेय, उषा सिंह, नेहा पटेल, महेंद्र उपाध्याय, नेहा मद्धेशिया, अभिषेक जायसवाल, राहुल जायसवाल, जैस्मीन और प्रेमलता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



