
पटना (बिहार)
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को लेकर उठे विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक आईएएस राजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए एक विवादित बयान के बाद की गई है।
सोमवार को पटना स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में परीक्षा प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए अधिकारी ने एक कहावत का उल्लेख किया। बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और अभ्यर्थी संगठनों तथा राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
मामले ने तूल पकड़ने के बाद अधिकारी ने वीडियो संदेश जारी कर अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना आहत करना नहीं था। हालांकि विरोध बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने इसे प्रशासनिक मर्यादा के विपरीत मानते हुए सख्त रुख अपनाया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है।
रिपोर्ट- प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी- कटिहार (बिहार)
समाचार तक- बेबाक खबर, बड़ा असर
samachartak.co.in



