
मड़ावरा / ललितपुर
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त करली,
जानकारी अनुसार म्रतक पुष्पेंद्र लोधी पुत्र गुलाब सिंह निवासी धुरवारा बीती शाम परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने ही घर की अटारी पर सोने चले गया,
लेकिन जब सुबह उसके चचेरे भाई चहेरे भाई तिलक ने सुबह उस ट्रेक्टर ले जाने के लिए उसको कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से जब को जबाब नही आया तो उसने परिवार जनों के साथ गेट तोड़कर अंदर देखा तो पुष्पेंद्र रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ था,
परिवार जनों ने जब ये मंजर देखा तो चीख पुकार मच गई, पुष्पेन्द्र अपने पिता का इकलौता पुत्र था औऱ पिता पुत्र के बीच एक अच्छा रिश्ता भी होने के बाबजूद पुष्पेंद्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये जांच का विषय हो गया,
साथ ही परिजनों ने फोन के माध्यम से इस मामले की जानकारी मड़ावरा पुलिस को दी ,
जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और मड़ावरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलीस बल के साथ मौके पर पहुचे और मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक स्कॉट टीम को सूचित कर घटना स्थल पर बुलाया जंहा सकॉट टीम द्वारा फिंगरप्रिंट के नमूने और फोटो ग्राफी कर सबूत जुटाए गए,
परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र की शादी पांच वर्ष पूर्व थाना गिरार अंतर्गत पीडार में हुई थी और पुष्पेंद्र का डेढ़ साल का बच्चा है और पत्नी वर्तमान में गर्व से थी।
फिलहाल मौत का कोई कारण स्पस्ट नही हो पाया है पुलिस ने परिवार जनों व ग्राम वासियो की मौजूदगी में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई,


रिपोर्ट- आर के पटेल
#SamacharTak



