
कटिहार
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस कड़ी में रविवार को कटिहार में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण कर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, साथ ही सामुदायिक केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना गया।
सबसे उल्लेखनीय कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ब्लड बैंक कटिहार में रक्तदान शिविर था। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। भाजयुमो के युवाओं ने कहा कि यह सिर्फ रक्तदान नहीं बल्कि मानवता का उत्सव है, क्योंकि रक्तदान किसी की ज़िंदगी बचाने का सबसे बड़ा उपहार है।
जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष सीमा झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, छाया तिवारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ यादव, सोनू सिंहा, अंकित मालाकार, विशाल गुप्ता, श्वेता राय, पूजा शर्मा, प्राध्यापक अमित कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को “नए भारत का मार्गदर्शक” बताते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश है।
🖋️ रिपोर्ट : प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी, कटिहार (बिहार)
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



