Bihar; भाजपा ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि
कटिहार में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प

कटिहार
कटिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह और जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।
इस दौरान अंबेडकर चौक बाबा साहेब के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान देश की एकता और न्याय व्यवस्था की आधारशिला है।
नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
जिल प्रमंडल प्रभारी – पूर्णिया
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर


