WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरनिरीक्षणप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

Bihar; देवदह पर्यटन परियोजना को मिली रफ्तार, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी तेज

महात्मा बुद्ध के ननिहाल देवदह में विकास कार्यों का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने दिए बड़े निर्देश

महराजगंज

देवदह पर्यटन परियोजना को विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नौतनवां तहसील क्षेत्र के बनरसिहा कला स्थित देवदह पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

देवदह पर्यटन परियोजना का हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से उत्खनन कार्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। अब तक उत्तर मौर्य काल और गुप्तकाल से जुड़े महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य मिले हैं।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

इसके अलावा जिलाधिकारी ने विपश्यना हॉल और सरोवर सुंदरीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रथम स्तूप, द्वितीय स्तूप और सरोवर क्षेत्र के एकीकृत विकास की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक भूमि क्रय का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

हेलीपैड और संपर्क मार्ग पर जोर

इसी दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को बेहतर संपर्क मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर उपजिलाधिकारी नौतनवां को हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए कहा गया। साथ ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया तेज करने पर भी जोर दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनेगा देवदह

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि देवदह बौद्ध परिपथ का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर कार्य करें ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।

इस अवसर पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव, उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मीचंद पटेल, प्रहलाद गौतम और मनोज कन्नौजिया मौजूद रहे। इसके अलावा उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज

समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0