
कटिहार
कटिहार में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने संगठन में मतभेद होने की बात स्वीकार की, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
सद्भावना भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में संगठन में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
सांसद ने बताया कि ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने सीमित जिम्मेदारी मिलने से नाराज होकर इस्तीफा दिया था। हालांकि बाद में उन्हें सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।
अब वे विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित शिकायत कार्यालयों के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच समन्वय का कार्य करेंगे।
प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठे। सांसद ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट आलाकमान को भेज दी है और आगे का निर्णय वहीं से लिया जाएगा।
राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह भी सामने आया कि पार्टी के भीतर गुटबाजी बढ़ रही है, जिसका असर संगठन पर पड़ रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद कटिहार में कांग्रेस की स्थिति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



