चौबीस वर्षीय विवाहता की ससुराल में हुई अज्ञात कारणों से मौत,
चौबीस वर्षीय विवाहता की ससुराल में हुई अज्ञात कारणों से मौत,

मड़ावरा / ललितपुर
ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा अन्तर्गर सतवाँसा गाव में अज्ञात कारणों के चलते विवाहता की हुई मौत,
परिजनों ने लगाएं हत्या के आरोप पांच वर्ष पूर्व सादी हुई थी और उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी है,
मृतिका रीता के पिता तिलक सिंह निवासी थाना सोजना अंतर्गत क्योलारी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी थाना मड़ावरा अंतर्गत सतवाँसा गाँव मे जितेंद्र पुत्र सम्मर सिंह लोधी से पांच वर्ष पूर्व 2018 में हुई थी,
मायके पक्ष के लोगो ने बताया कि रीता और जितेंद्र की सादी के दौरान पांच तौला सोना और पांच लाख रुपये नगद दिया था।
उसके बाद भी मृतिका रीता के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग करते रहते थे जिसके चलते मारपीट और प्रताड़ित करते थे,
बुधवार के तीन बजे के आसपास रीता के पिता तिलक सिंह के पास उसकी बेटी की ससुरालजनो का फोन आया कि रीता की तबियत खराब है तो जल्दी सतवाँसा आजाओ जब रीता की मां ने कहा कि बात कराओ तो मृतिका के पति ने फोन पर कहा कि रीता ने फांसी लगा ली,
फांसी की बात सुनते ही मृतिका रीता के माता पिता और परिबार जन सतवाँसा पहुचे जंहा उनकी लड़की खटिया पर मरणाशन स्थिति में लेटी थी।
जिसके बाद परिजनों ने मड़ावरा पुलिस को मामले की सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आर के श्रीवास्तव और नायव तहसील दार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची,
वही सतवाँसा गाँव के कुछ लोगो ने बताया कि रीता कमरें के गेट लगा कर अंदर गयी तो रीता की सास ने हम लोगो को बुलाया और जब गेट तोड़कर अंदर गए तो देखा कि रीता रस्सी के सहारे फांसी के लगा चुकी थी बाद में जल्दबादी में परिवार के लोगो के साथ गांव के कुछ लोगो उसको रस्सी से नीचे उतारा लेकिन उसकी सांसे नही चल रही थी,
वही मृतिका की माँ ने कहा कि उसकी बेटी का पति और ससुराल बाले मोटरसाइकिल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जब उनकी मांगे पूरी नही कर पाएं तो हत्या करकने के गम्भीर आरोप लगाया है।
रिपोर्ट- आर के पटेल



