Uttar Pradesh; मेधावियों के सम्मान से गूंजा विद्यालय परिसर
चोखराज इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम वितरण, उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और पुरस्कार

महराजगंज
सिसवा बाजार स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रबंधक प्रदीप कुमार तुलस्यान ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सभी विषयों की पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की गईं, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति और अधिक उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया सहित कई गणमान्य लोगों ने छात्रों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और अन्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन बिंद्रेश त्रिपाठी और आलोक सिंह ने किया।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



