
करीब दो माह से ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था, जिम्मेदार नहीं लेते सुध
महरौनी (ललितपुर)
____________________
मडावरा तहसील के अंतर्गत ग्राम सैदपुर के बस स्टैंड पर लगा हुआ कचरे का ढेर कर रहा लोगों और दुकानदारों को परेशान
सैदपुर बस स्टैंड पर लगे हुए कूड़े के ढेर से हमेशा दुर्गध उठती है। इससे लोगों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल हो चुका है। दरअसल गांव में ग्रामीण विकास विभाग ने दो सफाईकर्मी भी नियुक्त कर रखे है लेकिन सफाईकर्मियों की मनमानी से गांव में करीब 2 महीनो से सफाई व्यवस्था चौपट है । हालांकि सफाई व्यवस्था को किस तरह कायम रखा जाए, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा , लेकिन संबधित विभागों को चाहिए कि वह भी सफाई व्यवस्था को लेकर योजनाएं बनाएं ताकि गांवों में स्वच्छता अभियान सफल हो सके। अधिकतर गांव ऐसे ही हैं जहां पर सफाई की कोई व्यवस्था ही नहीं है। गांव में जिन जगहों पर कूड़े के ढेर हैं, वहां पर कूड़ेदान रखवाने की व्यवस्था की जाए। वही बताया गया है गांव सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट बनी हुई है । ग्राम वासियों का कहना है कि गांव से थोड़ी दूरी पर कचड़ा घर भी बना हुए है पर वहां पर किसी भी प्रकार का कचड़ा फेका नही जा रहा है ग्राम पंचायत में कहीं भी सफाई नहीं की जा रही है । गांव में दो कचड़ा गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी 15 अगस्त 2023 से गाड़ी चलाना शुरू भी हो गई थी लेकिन लगभग 2 हफ्ते ही कचड़ा गाड़ियां चलाई गई है । उसके बाद सफाईकर्मी झाड़ू लगाकर कचड़े का ढेर बनाकर उसमें आग लगाना भी शुरू कर दिया था जिससे पॉल्यूशन होने लगता था । श्री रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी कोई किसी भी सफाईकर्मी द्वारा सफाई नहीं की गई है। करीब 2 महीनो से सफ़ाई नही हो रही है लोगों ने सफाईकर्मियों के खिलाफ कारवाही करने की मांग की गई है ।

रिपोर्ट–मजबूत सिंह (सैदपुर)



