
महरौनी (ललितपुर)
अयोध्या में नव निर्मित भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें शामिल होने के लिए गांव-शहर जाकर धर्म प्रेमी लोगों को पीला चावल वितरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा सैदपुर मण्डल में निकाली गई। सबसे पहले अक्षत पूजन किया गया और माताओं के द्वारा भजन गाए गए। जिसमें लोगों में जमकर उत्साह रहा और माताएं बहने अपने सिर पर कलश रखे हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। कलश यात्रा डीजे की धुन और बैंड बाजों के साथ श्री श्री 1008 श्री रामराजा सरकार मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड से होते हुए गांव के सभी मोहल्लों में निकाली गई । सभी ने अपने घर के बाहर दीप जलाए, रंगोली बनाई और कलश रख कर अपने दरवाज़े को सजाया। सभी ने पीले वस्त्र पहने एवं समस्त ग्रामवासियों का खूब सहयोग रहा । सभी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रिपोर्ट– मजबूत सिंह (मड़ावरा)



