WEBSTORY
आयोजनकार्यवाहीताज़ा ख़बरनिर्माणप्रसासनराजस्व

मिठौरा ब्लॉक के बरवा सोनिया में मनरेगा घोटाला: फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट 

मिठौरा ब्लॉक के बरवा सोनिया में मनरेगा घोटाला: फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट 

महराजगंज

जनपद के मिठौरा विकासखंड के ग्राम बरवा सोनिया में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार, ग्राम बरवा सोनिया में हरिप्रसाद लोनिया के खेत से भग्गन के खेत तक और राजकुमार के खेत से त्रिवेणी के खेत तक मिट्टी कार्य होना था। इस कार्य के लिए वर्क कोड संख्या 3152004015/LD/958486255824782169 एवं 3152004015/LD/958486255824781974 के तहत मस्टरोल नंबर 17927 से 17931 और 17934 से 17938 तक जारी किए गए।

 

हमारे संवाददाता ने जब कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया, तो पाया कि मौके पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहे थे। इसके बावजूद रोजगार सेवक द्वारा प्रतिदिन 80 से अधिक मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। हाजिरी के लिए फोटो से फोटो खींचकर जियो टैग किया जा रहा है, जिससे फर्जीवाड़ा स्पष्ट हो रहा है।

20260817-152325
20260817-152100
20260817-150957
20260817-145919
20260817-150655
20260817-144912
20260817-150247
20260817-145243
20260817-145547
20260817-144111
20260817-144650
20260817-144342
20260817-142629
20260817-143218
20260817-143842
20260817-121458
20260817-141549
20260817-141242
20260817-142848
20260817-115207
20260817-140453
20260817-140141
20260817-121037
20260817-122738
20260817-110430
20260817-141802
20260817-140843
20260817-120546
20260817-104010
20260817-105540
20260817-121852
20260817-111554
20260816-172557
20260817-105043
20260817-105328
20260817-104652
20260817-120141
20260823-124318

 

जब इस विषय पर रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो दोनों ने फोन नहीं उठाया। इससे भ्रष्टाचार की आशंका और गहरी हो गई है।

 

गौरतलब है कि मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना है। लेकिन इस योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके निजी स्वार्थ के लिए उपयोग किया जा रहा है।

 

अब सवाल उठता है कि इस घोटाले की पोल खुलने के बाद खंड विकास अधिकारी क्या कदम उठाएंगे। जरूरतमंदों को उनके अधिकार दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0