प्रेस क्लब चुनाव में राजीव बबेले सप्पू ने अध्यक्ष पद पर की शानदार जीत हासिल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय जैन कल्लू विजय हुए घोषित

ललितपुर
____________________
प्रेस क्लब रजि. के निर्वाचन वर्ष-2024 के क्रम में दिनांक-28/01/2024 क़ो अमर शहीद पं. श्री गणेश शंकर विधार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब रजि. ललितपुर उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदों पर हुआ चुनाव सभी के सहयोग से पुलिस प्रशासन की कढी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण व शांति के साथ संम्पन्न हो गया, प्रेस क्लब के लिए चार पदों पर चुनाव प्रस्तावित थे जिसमें अध्यक्ष पद पर राजीव बबेले सप्पू ने कुल 158 वोट में से 150 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी बृजेश तिवारी को भारी मतों से पराजित किया, बृजेश तिवारी को मात्र 08 वोट ही प्राप्त हो सके, चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर राजीव बबेले सप्पू को विजयी घोषित किया है। 2- वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विजय जैन कल्लू ने भी 113 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्धंदीयों को भारी अंतर से हराया इस पद नासिर मीडिया को 29 वोट प्राप्त हुए तीसरे स्थान पर रहे रमेश रैकवार के लिए मात्र 15 वोट प्राप्त हुए इस पद पर एक वोट अनवैलिट हुआ है चुनाव अधिकारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय जैन कल्लू को विजयी घोषित किया गया। प्रेस क्लब के महामंत्री के पद पर अमित सोनी ने कढे मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्धंदी अंतिम जैन अंतू पारौल को 04 चार वोटों से पराजित किया इसमें अमित सोनी को 59 अंतिम जैन को 54 शुभम पस्तोर खडेरा को 24 सत्येंद्र प्रताप सिंह सिसौदिया को 16 एवं माधव सिंह को 03 वोट प्राप्त हुए इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर अमर प्रताप सिंह पाली ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी निहाल सेन पटना को पराजित किया अमर प्रताप सिंह पाली को 59 निहाल सेन पटना के लिए 47 राहुल साहू खिरिया के लिए 31 व अनूप नांगल के लिए 21वोट प्राप्त हुए चुनाव अधिकारी ने कोषाध्यक्ष पद पर अमर प्रताप सिंह पाली को विजयी घोषित किया है। प्रेस क्लब की संम्पूर्ण प्रक्रिया को सौहार्दपूर्ण ढंग से संम्पन्न कराया गया पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट–कमलेश कश्यप (मड़ावरा)



