WEBSTORY
कार्यवाहीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरनिरीक्षणपुलिसप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक ने थाना श्यामदेउरवा का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने थाना श्यामदेउरवा का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज

जनपद में अपराध रोकथाम के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा आज दिनांक 24.11.2024 को थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

 

 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,जीडी कार्यालय,आवासीय बैरक,सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे,आईजीआरएस कार्यालय,बंदीगृह,भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर,निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर,हिस्ट्रीशीट रजिस्टर,सक्रिय अपराधी रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए। थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षीगण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आमजन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0