WEBSTORY
BREAKINGcrimeLIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरदुर्घटनापुलिसप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध परिस्थिति मे हुई महिला की मौत, परिजन बोले मार के लटका दिया,

संदिग्ध अवस्था मे लटका मिला महिला का शव, परिजन बोले मार के लटकाया,

मड़ावरा (ललितपुर)

ललितपुर जिले के थाना मड़ावरा अंतर्गत रनगांव में महिला का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में मचा कोहराम
रनगांव निवासिनी पुष्पा गंधर्व पुत्री बती बाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उसकी छोटी बहिन रेखा उम्र 35 वर्ष टीकमगढ़ जिले मऊ घाट निवासी देवेंद्र यादव पुत्र सोनी प्रसाद यादव से प्रेम विवाह 15 वर्ष पूर्व किया था ,
मृतिका के तीन लड़की और एक छोटा लड़का है ,

परिजनों ने बताया कि देवेंद्र यादव आये दिन रेखा के साथ मारपीट करता था,देवेंद्र यादव नशे का आदि था और वह तरह तरह के नशे करके रेखा को प्रताड़ित करता था,पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया गया है कि बीती रोज के रात भी रेखा के साथ बहुत ज्यादा मारपीट की गई ,
शनिवार की सुबह देवेंद्र ने रेखा से पैसा मांगे लेकिन जब पैसा नही मिला तो ,देवेंद्र पर इस कदर हैवानियत सबार हो गयी की रेखा के बेइंतिहा पिटाई करदी,जब अपनी मा की चीख पुकार सुनकर बच्चे कमरे में आये तो आरोपी देवेंद्र यादव ने बच्चो को किचिन में बंद कर दिया,मारपीट अधिक होने से रेखा ने दम तोड़ दिया और बाद में देवेंद्र बड़ी चालाकी से उसको पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया,और मौके से भाग गया किसी तरह बच्चे बंद किचिन से बाहर आये और माँ फंदे लटकता देखा तो बच्चो ने आसपास चीख पुकार से लोगो को बुलाया और फिर पड़ोसियों द्वारा मामले की जानकारी मड़ावरा पुलिस को दी गयी,सूचना केबाद मड़ावरा पुलिस मौके पर पहंची और मृतिका के परिजनों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र अपनी कार से गिरार की तरफ भाग गया,

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

आरोपी का पीछा पुलिस द्वारा किया गया और बम्होरी के पास घेर लिया गया,स्थानीय लोगो ने बताया कि आरोपी की कार में कुछ इंजेक्सन और दवाईया मिली है जिनसे प्रतीत होता है कि वह अधिक नशे का आदि था और शायद रेखा को भी इंजेक्ट करता था,मड़ावरा पुलिस द्वारा फोरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया और परिजनों के सहयोग से महिला को फंदे से नीचे उतारा महिला के सरीर पर जगह जगह मार पीट के निशान बने हुए है ,दिन दहाड़े हुए इस मामले से आसपास में सन्नाटा फैल गया है ,

ललितपुर से आर के पटेल की रिपोर्ट

मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0