UP; गिरार थाने में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर थानाध्यक्ष ने लगाया पौधा, लोगों से हरियाली बढ़ाने की अपील

मड़ावरा / ललितपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में थाना गिरार परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष हरिशंकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने पौधरोपण किया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” और “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण से मिलेगा सुरक्षित भविष्य
थानाध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि खुली और ताजी हवा मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। इसके अलावा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का श्रृंगार हैं। यही कारण है कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अपने घर, खेत और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की। साथ ही पौधों को बच्चों की तरह संरक्षित करने का संदेश भी दिया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलाबा अधिकारी रहे मौजूद
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सिद्धगोपाल, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला, राहुल राजा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – अरविंद कुशवाहा मड़ावरा
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



