Uttar Pradesh; हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापारियों की जीत
विरोध के बाद सरकार ने बढ़ोतरी वापस ली, संगठन की एकजुटता रंग लाई

नौतनवां (महराजगंज)
हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापार मंडल का विरोध आखिरकार सफल हो गया। व्यापारियों के दबाव और लगातार उठाई गई आवाज के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने का निर्णय लिया है।
नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। अब सरकार के फैसले से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों ने बढ़ा हुआ हाउस टैक्स जमा कर दिया है, वे इसे वापस प्राप्त कर सकते हैं। इस फैसले से बाजार में संतोष और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही संगठन की एकजुटता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया गया।
व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



